Bihar News

BRABU UG 1st Merit List Admission 2026-30: कॉलेज अलॉट हुआ है तो एडमिशन से पहले ये गलतियां मत करना!

Prasad Yadav
By Prasad Yadav On June 14, 2026
7 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
BRABU UG 1st Merit List Admission 2026-30
WhatsApp Group Join Now

BRABU UG 1st Merit List Admission 2026-30:- कॉलेज का पहला दिन, हाथ में एडमिशन फॉर्म और दोस्तों के साथ कैंपस के चक्कर काटना ये हर स्टूडेंट का एक सपना होता है। लेकिन इस सपने के सच होने की पहली सीढ़ी होती है मेरिट लिस्ट। अगर आपने इस साल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर में सत्र 2026-30 के लिए बीए, बीएससी या बीकॉम (BA, BSc, BCom) में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था, तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर है। यूनिवर्सिटी ने आखिरकार अपनी फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

एक एजुकेशन ब्लॉगर होने के नाते, मैंने सालों से हर सीजन में स्टूडेंट्स को एडमिशन की इस भागदौड़ से गुजरते देखा है। मेरिट लिस्ट आने के बाद जो खुशी होती है, वो तो ठीक है, लेकिन उसके तुरंत बाद शुरू होता है कन्फ्यूजन और पैनिक। “मेरिट लिस्ट कहां से डाउनलोड करें?, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने हैं?, “अगर कॉलेज पसंद न आए तो क्या करें? और सबसे जरूरी बात जेब में कितने पैसे लेकर कॉलेज जाना है?

अगर आपके मन में भी ये सारे सवाल तैर रहे हैं, तो चाय का एक कप उठाइए और इस आर्टिकल को तसल्ली से पढ़िए। आज मैं आपको सिर्फ ऑफिशियल जानकारी ही नहीं दूंगा, बल्कि वो जमीनी हकीकत भी बताऊंगा जो आपको किसी सरकारी नोटिस में नहीं मिलेगी।

BRABU Merit List 2026

University NameBabasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University
Academic Session2026-30
CourseUG (B.A, B.Sc, B.Com)
Course Duration04 Year
1st Merit List StatusReleased
1st Merit List Release Date11 June 2026
Admission on the basis of the 1st Merit list12 June 2026 to 20 June 2026
Official Download Linkbrabu.ac.in

इस बार का मुकाबला: सीटें ज्यादा, पर रेस भी तगड़ी है

इस बार बीआरएबीयू (BRABU) में मुकाबला काफी दिलचस्प है। यूनिवर्सिटी के पास कुल मिलाकर लगभग 1.9 लाख सीटें उपलब्ध हैं। इसके मुकाबले इस साल करीब 1.26 लाख छात्र-छात्राओं ने एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

गणित सीधा है सीटें ज्यादा हैं और आवेदक कम। यानी कि अगर आपने सही से फॉर्म भरा है, तो आपका एडमिशन होना लगभग तय है। लेकिन ट्विस्ट यहीं पर है। पहली मेरिट लिस्ट आते ही कॉलेजों में जो अफरा-तफरी मची, उसने यूनिवर्सिटी की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी।

हुआ यह कि मेरिट लिस्ट का नोटिफिकेशन तो समय पर आ गया, लेकिन कॉलेजों को लिस्ट दोपहर के बाद मिली। कॉलेज प्रशासन के पास पहले से कोई खास तैयारी नहीं थी, जिसकी वजह से पहले दिन कई स्टूडेंट्स को बिना एडमिशन कराए ही कॉलेज से वापस लौटना पड़ा। लेकिन अब यूनिवर्सिटी ने सख्त और स्पष्ट निर्देश (Instructions) जारी कर दिए हैं, इसलिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सबसे जरूरी तारीख नोट कर लीजिए: फर्स्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन लेने की आखिरी तारीख 20 जून 2026 है। आपके पास समय बहुत सीमित है, इसलिए कल का इंतजार बिल्कुल मत कीजिए।

मोबाइल से BRABU फर्स्ट मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड 2026 करें? (Step-by-Step Guide)

इंटरनेट के इस दौर में आपको किसी साइबर कैफे के चक्कर काटने या कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर धक्का-मुक्की करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन से ही 2 मिनट में अपनी लिस्ट देख सकते हैं। मैंने खुद इसे चेक किया है, आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

मोबाइल से BRABU फर्स्ट मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड 2026 करें? (Step-by-Step Guide)
  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में Google ओपन करें।
  • स्टेप 2: सर्च बार में Click Today (क्लिक टुडे) लिखकर सर्च करें।
  • स्टेप 3: जो सबसे पहली वेबसाइट सामने आएगी, उस पर क्लिक करके होमपेज को ओपन कर लें।
  • स्टेप 4: वेबसाइट को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको लेटेस्ट अपडेट्स में BRABU UG First Merit List 2026-30 का एक सीधा लिंक/पोस्ट दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: पोस्ट के अंदर आपको Download First Merit List का एक बटन या लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करते ही आपके सामने सभी विषयों (Subjects) जैसे Hindi, History, Physics, Commerce आदि की लिस्ट खुल जाएगी।
  • स्टेप 6: अपने सब्जेक्ट पर क्लिक करें। वहां आपको Male/Female का ऑप्शन चुनने को कहा जा सकता है, उसे सिलेक्ट करें और ओके कर दें। पूरी की पूरी पीडीएफ (PDF) आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगी।

अपना नाम कैसे सर्च करें?

पूरी पीडीएफ में हजारों स्टूडेंट्स के नाम होते हैं, ऐसे में अपना नाम ढूंढना भूसे के ढेर में सुई ढूंढने जैसा है। इसका एक आसान तरीका है पीडीएफ ओपन करने के बाद ऊपर एक सर्च (लेंस) का आइकॉन दिखेगा। वहां अपना Application Number (आवेदन संख्या) टाइप करें। अगर आपका चयन हो गया है, तो आपका नाम और अलॉटेड कॉलेज हाईलाइट हो जाएगा। जैसे मैंने एक रैंडम एप्लीकेशन नंबर सर्च किया, तो स्क्रीन पर गोल्डी कुमारी का नाम तुरंत सामने आ गया।

एक बड़ी गलती: मोबाइल नंबर गलत भरा तो क्या होगा?

इस बार के एडमिशन सीजन में एक बहुत ही अजीब और परेशान करने वाली समस्या सामने आई है। बहुत से स्टूडेंट्स ने जल्दबाजी में या साइबर कैफे वाले की लापरवाही के कारण ऑनलाइन फॉर्म में अपना गलत मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया।

नतीजा क्या हुआ? उनका नाम फर्स्ट मेरिट लिस्ट में तो आ गया है, लेकिन उनके पास न तो कोई कंफर्मेशन मैसेज जा पा रहा है और न ही वो आगे का लॉगिन प्रोसेस पूरा कर पा रहे हैं। कॉलेज ऐसे स्टूडेंट्स का एडमिशन लेने से साफ मना कर रहा है क्योंकि डेटा मैच नहीं हो रहा।

इसका समाधान क्या है?

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो पैनिक बटन मत दबाइए। इसका एक ही परमानेंट इलाज है आपको बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (मुजफ्फरपुर) के मुख्य कार्यालय (यूनिवर्सिटी कैंपस) जाना होगा। वहां पर एक UMIS सेक्शन (University Management Information System) है। आपको वहां जाकर एक लिखित आवेदन (Application) देना होगा कि आपके फॉर्म में मोबाइल नंबर की गलती हो गई है और उसे सुधारा जाए। वहां से सुधार होने के बाद ही आप अगली मेरिट लिस्ट या काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे।

कॉलेज जाने से पहले ये डॉक्यूमेंट्स फाइल में सजा लें (Checklist)

कॉलेज के गेट पर पहुंचकर अगर पता चले कि एक जरूरी कागज घर पर ही छूट गया है, तो जो गुस्सा और थकावट होती है, वो मैं अच्छे से समझ सकता हूँ। इसलिए, आज ही एक फोल्डर खरीदिए और नीचे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी और कम से कम दो-दो फोटोकॉपी करवाकर रख लीजिए:

1. शैक्षणिक दस्तावेज (Academic Documents)

  • 12वीं (इंटरमीडिएट) की मार्कशीट: यह सबसे जरूरी है। ध्यान रहे कि आपके पास ओरिजिनल मार्कशीट होनी चाहिए। अगर बिहार बोर्ड या आपके स्कूल से अभी तक ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिली है, तो इंटरनेट वाली मार्कशीट भी चल जाएगी। लेकिन, कुछ कॉलेज सख्त होते हैं; वो कह सकते हैं कि इस इंटरनेट वाली कॉपी को अपने स्कूल के प्रिंसिपल से Atest (सत्यापित) करवाकर लाइए। तो यह काम पहले ही कर लें।
  • 12वीं का एडमिट कार्ड (Admit Card): वेरिफिकेशन के समय रोल नंबर और रोल कोड मिलाने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है।
  • SLC / CLC / TC: स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (School Leaving Certificate) या कॉलेज लिविंग सर्टिफिकेट। चूंकि आप स्कूल छोड़कर कॉलेज जा रहे हैं, तो स्कूल से आपको एसएलसी या टीसी (Transfer Certificate) मिला होगा। इसके बिना किसी भी कीमत पर रेगुलर एडमिशन नहीं होगा।

2. पर्सनल और रिजर्वेशन डाक्यूमेंट्स

  • पहचान पत्र: आपका आधार कार्ड। ध्यान रहे कि आधार कार्ड में आपका नाम और जन्मतिथि वही होनी चाहिए जो आपकी 12वीं की मार्कशीट में है।
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): अगर आपने SC, ST, OBC या EBC कैटेगरी के तहत आरक्षण का लाभ लिया है और उसी बेसिस पर आपका नाम मेरिट लिस्ट में आया है, तो जाति प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य है।
  • कोटा सर्टिफिकेट (Quota Certificate): यदि आपका चयन किसी विशेष कोटे जैसे EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), स्पोर्ट्स कोटा (Sports Quota), या वार्ड कोटा (Ward Quota – यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के बच्चे) के तहत हुआ है, तो सबसे पहले आपके इसी डॉक्यूमेंट की कड़ी जांच होगी। अगर यह फर्जी या अमान्य पाया गया, तो एडमिशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।

3. आवेदन और अलॉटमेंट के सबूत

  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट: जो फॉर्म आपने शुरुआत में भरा था, उसका फाइनल प्रिंट।
  • पेमेंट रिसीप्ट (Payment Receipt): आवेदन के समय जो फीस कटी थी, उसकी रसीद।
  • मेरिट लिस्ट/अलॉटमेंट लेटर का स्क्रीनशॉट या प्रिंट: जहां पर आपका नाम और कॉलेज शो हो रहा है, उसका एक प्रिंट ले लें ताकि कॉलेज के काउंटर पर आप तुरंत दिखा सकें कि आपको यही कॉलेज अलॉट हुआ है।

एडमिशन फीस का असली गणित: जेब में कितने पैसे रखने हैं?

सरकारी यूनिवर्सिटी होने के बावजूद हर कॉलेज का अपना एक अलग फीस स्ट्रक्चर और मिसलेनियस (विविध) खर्च होता है। फीस इस बात पर निर्भर करती है कि आपको कौन सा कॉलेज मिला है सरकारी (Constituent) या प्राइवेट (Affiliated)।

कॉलेज का प्रकारअनुमानित फीस (BA / BSc / BCom)शामिल खर्च
सरकारी / अंगीभूत कॉलेज₹3,500 से ₹4,000 तकएडमिशन फीस, ट्यूशन फीस, थोड़ा मिसलेनियस
प्राइवेट / संबद्ध कॉलेज₹4,000 से ₹4,500 तकयूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन फीस, डेवलपमेंट चार्ज, एडमिशन फीस

अनुभवी टिप: इस फीस में आपका यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन का पैसा भी शामिल होता है। कुछ कॉलेज सीधे कैश काउंटर पर पैसे लेते हैं, जबकि कुछ कॉलेजों (जैसे मुजफ्फरपुर का RDS कॉलेज) का अपना एक ऑनलाइन पोर्टल होता है। आपको पहले उनकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चालान काटना होता है, फीस जमा करनी होती है और फिर उस चालान की प्रिंटेड कॉपी को कॉलेज के काउंटर पर जमा करना होता है। इसलिए अपने साथ एक्स्ट्रा कैश और ऑनलाइन पेमेंट (UPI/Debit Card) दोनों का इंतजाम रखें।

सबसे बड़ा सवाल: मुझे यह कॉलेज पसंद नहीं है, क्या मैं बदल सकता हूँ?

हर साल सैकड़ों स्टूडेंट्स मेरे पास यही एक सवाल लेकर आते हैं सर, मुझे जो कॉलेज मिला है, वो मेरे घर से बहुत दूर है” या “मुझे उस कॉलेज का माहौल पसंद नहीं है, क्या मैं सेकंड लिस्ट में दूसरा कॉलेज चुन सकता हूँ?

कटु सत्य (Bitter Truth) यह है कि बीआरएबीयू (BRABU) में फिलहाल कॉलेज बदलने का यानी Slid-up का कोई सीधा विकल्प नहीं दिया जा रहा है।

आपको जो कॉलेज अलॉट हुआ है, वो आपके 12वीं के मार्क्स (कट-ऑफ) और आपके द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं (Preferences) के आधार पर ही मिला है। अगर आप इस सोच में फर्स्ट मेरिट लिस्ट वाले कॉलेज में एडमिशन नहीं लेते हैं कि सेकंड लिस्ट में नाम आ जाएगा, तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। नियम के मुताबिक, अगर आपने अलॉटेड कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया, तो आपका नाम इस पूरी प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

तो फिर रास्ता क्या है?

अगर आप उस कॉलेज में बिल्कुल भी पढ़ना नहीं चाहते, तो आपके पास सिर्फ एक आखिरी रास्ता बचता है स्पॉट एडमिशन (Spot Admission)

जब तीनों मेरिट लिस्ट के तहत एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह खत्म हो जाएगी, और यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कॉलेजों में सीटें खाली रह जाएंगी, तब यूनिवर्सिटी स्पॉट एडमिशन का मौका देगी। इसमें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर खाली सीटों पर सीधे एडमिशन होता है। लेकिन यह बेहद रिस्की है, क्योंकि हो सकता है कि आपके मनपसंद विषय की सीटें अच्छे कॉलेजों में बचे ही न। इसलिए मेरी सलाह यही होगी कि जो कॉलेज मिला है, वहां एडमिशन सुरक्षित करा लें।

सब्जेक्ट सिलेक्शन (Subject Selection) में हड़बड़ी न करें

अब आप 3 साल वाले पुराने ग्रेजुएशन सिस्टम में नहीं हैं। बिहार के विश्वविद्यालयों में अब 4 साल का चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) लागू है। इसका मतलब है कि आपको सिर्फ एक ऑनर्स विषय नहीं पढ़ना है, बल्कि उसके साथ मेजर (Major), माइनर (Minor), मल्टीडिसीप्लीनरी (Multidisciplinary), और स्किल एनहांसमेंट कोर्स (SEC) जैसे सब्जेक्ट्स का कॉम्बिनेशन चुनना होगा।

कई बार स्टूडेंट्स बिना सोचे-समझे ऐसा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन ले लेते हैं जो आगे चलकर सिविल सर्विसेज या पीजी (Post Graduation) के समय उनके लिए मुसीबत बन जाता है। कॉलेज काउंटर पर फॉर्म भरते समय वहां मौजूद प्रोफेसर या सीनियर से सब्जेक्ट मैपिंग के बारे में जरूर पूछ लें। मैंने अपने पिछले वीडियो और आर्टिकल्स में सब्जेक्ट सिलेक्शन को लेकर एक डिटेल्ड गाइड शेयर की थी, उसे एक बार जरूर देख लें।

BRABU Merit List 2026 Official Download Links
Home PageSacchi Job Point.com
Download 1st Merit List1st Merit List
Download Allotment Letter/ Student LoginAllotment Letter/ Student Login
Official WebsiteClick Here

चलते-चलते: एक दोस्त वाली सलाह

दोस्तों, कॉलेज लाइफ लाइफ का सबसे बेहतरीन फेज होता है, लेकिन इसकी शुरुआत बिना किसी मानसिक तनाव के होनी चाहिए। 20 जून की डेडलाइन देखने में भले ही दूर लगे, लेकिन सरकारी दफ्तरों और कॉलेजों में कब कौन सी छुट्टी हो जाए या कब सर्वर डाउन हो जाए, कोई नहीं जानता।

आज ही अपने सारे कागजात समेटिए, Click Today वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट कंफर्म कीजिए, और कल सुबह ही कॉलेज के लिए निकल जाइए। अगर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या फीस को लेकर कोई भी नया अपडेट यूनिवर्सिटी जारी करती है, तो मैं अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया चैनल्स के माध्यम से आप तक तुरंत खबर पहुंचा दूंगा।

अगर आपके मन में एडमिशन को लेकर अभी भी कोई शक, सवाल या उलझन है चाहे वो फीस से जुड़ी हो, डॉक्यूमेंट से या सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन से तो नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक होकर पूछिए। मैं हर एक कमेंट का जवाब देने की पूरी कोशिश करूंगा।

ऑल द बेस्ट! जाइए और अपने कॉलेज लाइफ की एक शानदार शुरुआत कीजिए!

WhatsApp Group Join Now
Prasad Yadav

Prasad Yadav

नमस्कार, मैं Prasad Yadav हूँ, Sacchi Job Point.com का Founder, Editor और Content Publisher। मुझे शिक्षा, रोजगार और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल और भरोसेमंद तरीके से लोगों तक पहुंचाने का अनुभव है। Sacchi Job Point.com की शुरुआत मैंने इस उद्देश्य से की थी कि छात्रों, नौकरी तलाशने वाले युवाओं और करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सही, सटीक और समय पर जानकारी मिल सके।मैं भारत की सरकारी नौकरियों, प्राइवेट जॉब्स, एडमिशन, रिजल्ट, स्कॉलरशिप, यूनिवर्सिटी अपडेट, बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी खबरों को नियमित रूप से कवर करता हूँ। Sacchi Job Point.com पर प्रकाशित प्रत्येक जानकारी को आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी वेबसाइट, भर्ती पोर्टल, विश्वविद्यालयों और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार किया जाता है। मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि पाठकों को आसान भाषा में ऐसी जानकारी मिले जो उनके करियर, शिक्षा और रोजगार संबंधी निर्णयों में मददगार साबित हो।यदि आप सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी, विदेश में नौकरी, एडमिशन, रिजल्ट, स्कॉलरशिप या करियर से जुड़ी नवीनतम और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो Sacchi Job Point.com आपके लिए एक भरोसेमंद मंच है। मेरा लक्ष्य लाखों युवाओं तक सही जानकारी पहुंचाकर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर मार्गदर्शन देना है।— Prasad Yadav Founder & Editor, Sacchi Job Point.com Government Jobs | Private Jobs | Admissions | Results | Scholarships | University Updates | Exam Updates

Leave a Comment